Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh : हापुड़ में स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Hapur News : जनपद हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में मोदीनगर रोड पर गांव बदनौली और सरावा के बीच स्थित एक स्वीमिंग पूल में दोस्तों और बच्चों के साथ नहाने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और दोस्तों ने युवक को आनन फानन में एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों ने मामले में अनहोनी की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

घटना के बाद स्वीमिंग पूल संचालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की बात कही जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिलखुवा के रेलवे रोड निवासी आशीष सिंघल ड्राई फ्रूट और मसालों के व्यापारी थे। रविवार को वे अपने दो दोस्तों पुनीत और ललित के साथ अपने बेटे और बेटी को लेकर उक्त स्वीमिंग पूल में नहाने पहुंचे थे। बच्चे पास के दूसरे पूल में नहा रहे थे जबकि तीनों दोस्त गहरे पानी वाले पूल में उतरे हुए थे।

इसी दौरान आशीष अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल उन्हें पानी से बाहर निकाला और सीपीआर के जरिए होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजन और परिचित अस्पताल पहुंच गए। पत्नी शिवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

सूचना पर सीओ सिटी वरुण मिश्रा और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं ग्राम सरावा निवासी स्वीमिंग पूल संचालक अंकुर त्यागी उर्फ गोलू फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की बात सामने आ रही है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटनास्थल से कुछ नशे की बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें