Noida Crime: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने दी जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Noida Crime: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने दी जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, युवती की मौत गला घोंटने से हुई, जबकि युवक की मौत फांसी लगाने से हुई है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि पहले हत्या और फिर आत्महत्या की गई।

यह सनसनीखेज घटना उस समय सामने आई थी जब कमरे से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां युवक का शव फंदे से लटका मिला और युवती का शव बिस्तर पर पड़ा था।

मृतकों की पहचान देवरिया निवासी गुड्डू पासवान उर्फ गोलू (28) और ज्योति (24) के रूप में हुई है। दोनों तुगलपुर गांव में किराए के कमरे में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। शुरुआती जांच में ही पुलिस ने हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जताई थी, जिसे अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सही साबित कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। मृतक युवक के मोबाइल फोन से अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है, लेकिन फोन में पैटर्न लॉक होने के कारण उसे खोलने में दिक्कत आ रही है। इसके लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है।

शुक्रवार को दोनों का अंतिम संस्कार नोएडा में एक साथ किया गया। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस खौफनाक कदम के पीछे की असली वजह सामने लाई जा सके।

Encounter Greater Noida: दादरी में पुलिस मुठभेड़, लूट का वांछित आरोपी शाकिर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img