Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम, नौ केंद्रों पर 4032 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Hapur News : हापुड़ में होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले में इस परीक्षा के लिए नौ केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां कुल 4032 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है और उन्हें कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है, ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके।

परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट, नौ स्टेटिक मजिस्ट्रेट और दो जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तीन मजिस्ट्रेटों को रिजर्व में रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

परीक्षा से पहले 23 अप्रैल को व्यवस्थाओं की समीक्षा के साथ एक रिहर्सल भी आयोजित की जाएगी। इस दौरान प्रश्नपत्रों को कोषागार से परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया जाएगा, जिससे किसी भी तरह की चूक की संभावना को समाप्त किया जा सके।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा कारणों के चलते परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में केवल अभ्यर्थियों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के एक किलोमीटर के दायरे में फोटोकॉपी की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ लाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखी जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें