Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : बुलन्दशहर में नए जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार, कोषागार के डबल लॉक में हुई पदभार ग्रहण प्रक्रिया

Bulandshahar News (अवनीश त्यागी) : उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में मंगलवार देर शाम नव आगंतुक जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण की प्रक्रिया कोषागार के डबल लॉक कक्ष में संपन्न हुई, जहां प्रशासनिक परंपराओं के अनुसार उन्होंने जिम्मेदारी संभाली।

वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार हर्ष इससे पूर्व जनपद सुलतानपुर में जिलाधिकारी के पद पर तैनात रह चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था तथा भौगोलिक स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अभिषेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रमोद कुमार पांडेय, वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. अनिल कुमार यादव, सूचना अधिकारी चांद मियां और सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह शामिल थे।

इसी के साथ शाहजहांपुर से स्थानांतरित होकर आई 2020 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. अपराजिता सिनसिनवार ने भी बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है, जिससे जनपद में प्रशासनिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें