उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में पत्नी ने नहीं दिए 100 रुपये, नाराज पति ने गंगा से कूदने का किया प्रयास, वीडियो वायरल

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर स्थित तीर्थ नगरी ब्रजघाट में शनिवार को एक व्यक्ति ने मात्र 100 रुपये के विवाद के बाद गंगा पुल से कूदने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस उसे उतारकर वहां से लाकर समझाने में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के मंझौला निवासी अजय सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ गंगा स्नान के लिए ब्रजघाट आए थे। स्नान के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि अजय सिंह ने अपनी पत्नी से 100 रुपये मांगे थे, जिसे पत्नी ने देने से मना कर दिया।

इससे नाराज होकर अजय सिंह गंगा पुल पर पहुंच गए। गुस्से में अजय सिंह पुल की रेलिंग पर चढ़ गए और नीचे कूदने का प्रयास करने लगे। वह कुछ देर तक रेलिंग से लटके रहे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजय सिंह को सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। इस घटना के कारण पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला एक घरेलू विवाद का निकला है। फिलहाल से समझने का प्रयास जारी है।

Related Articles

Back to top button