Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Uttar Pradesh : हापुड़ में बस का इंतजार कर रहे हेड कांस्टेबल की मौत, अचानक गिरने से मचा हड़कंप

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित मेरठ तिराहे पर एक हेड कांस्टेबल की अचानक मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बुलंदशहर निवासी धर्मवीर उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और वर्तमान में बागपत में उनकी ड्यूटी थी। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से हापुड़ आए हुए थे और मेरठ तिराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह सड़क किनारे गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना देरी किए उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण अचानक तबीयत खराब होना बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय के अनुसार पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें