Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

New Delhi : मेट्रो फेज-4 का सीएम रेखा गुप्ता ने किया औचक निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

New Delhi : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को मेट्रो फेज-4 के तहत आर.के. आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया और परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और तय समयसीमा के पालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आर.के. आश्रम मार्ग स्टेशन को एक प्रमुख इंटरचेंज हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां ब्लू लाइन और मैजेंटा लाइन के बीच कनेक्टिविटी स्थापित होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जनकपुरी वेस्ट से आर.के. आश्रम मार्ग तक विस्तारित लाइन-8 कॉरिडोर का यह स्टेशन अहम केंद्र होगा। फेज-4 के अंतर्गत जनकपुरी वेस्ट से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक के कुछ हिस्से पहले ही चालू हो चुके हैं, जबकि शेष हिस्सों पर तेजी से काम जारी है। यह कॉरिडोर पश्चिम, उत्तर और मध्य दिल्ली के घनी आबादी वाले क्षेत्रों को जोड़ेगा, जिससे यात्रा समय घटेगा, ट्रैफिक का दबाव कम होगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी।

उन्होंने परियोजना के तकनीकी पहलुओं का उल्लेख करते हुए बताया कि इसमें लगभग 7 किलोमीटर लंबे ट्विन टनल और डेरावल नगर, घंटाघर, पुलबंगश, सदर बाजार, नबी करीम और आर.के. आश्रम मार्ग जैसे छह प्रमुख अंडरग्राउंड स्टेशनों का निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में जटिल इंजीनियरिंग कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सक्रिय रेलवे लाइन, फ्लाईओवर और मौजूदा मेट्रो कॉरिडोर के नीचे टनल बोरिंग जैसे चुनौतीपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन भूगर्भीय परिस्थितियों के बावजूद अत्याधुनिक तकनीक और सख्त सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे सतह पर यातायात प्रभावित नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि आर.के. आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ और आगे इंद्रलोक तक मैजेंटा लाइन का विस्तार किया जाएगा, जिससे केंद्रीय दिल्ली की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

उन्होंने जानकारी दी कि इस विस्तार के पूरा होने के बाद बोटैनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक मैजेंटा लाइन की कुल लंबाई लगभग 88.4 किलोमीटर हो जाएगी, जिसमें 65 स्टेशन शामिल होंगे। यह ड्राइवरलेस कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का सबसे लंबा मार्ग बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन राजधानी की जीवनरेखा है, जिस पर प्रतिदिन लाखों यात्री निर्भर करते हैं, इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना की स्थिति और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा की और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और यातायात की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक कनेक्टिविटी का विकास सरकार की प्राथमिकता है और यह परियोजना तय समयसीमा में पूरी होने पर दिल्लीवासियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें