Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Violence Politics: अजय राय का पलटवार, डिप्टी सीएम के इस्तीफे की मांग से गरमाई सियासत

Noida Violence Politics: अजय राय का पलटवार, डिप्टी सीएम के इस्तीफे की मांग से गरमाई सियासत

नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन के बाद अब सियासी घमासान तेज हो गया है, जहां पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। एक ओर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गैस संकट को लेकर कांग्रेस पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने नोएडा पहुंचकर डिप्टी सीएम पर तीखा हमला बोला और उनके इस्तीफे की मांग कर दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है।

अजय राय ने लखनऊ में हाल ही में हुए अग्निकांड का जिक्र करते हुए कहा कि आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां देर से पहुंचीं, जिससे कई परिवार बेघर हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि नोएडा में श्रमिकों को उनका हक दिलाने से लेकर लखनऊ में आग बुझाने तक, हर स्तर पर प्रशासन की प्रतिक्रिया धीमी रही, जो सरकार की नाकामी को दर्शाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता के मुद्दों को उठाती रही है और गैस संकट जैसे मामलों में भी पार्टी ने लोगों की परेशानियों को सामने लाने का काम किया है।

महिला आरक्षण को लेकर भी अजय राय ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने सबसे पहले महिलाओं को राजनीति में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी देने की पहल की थी, जबकि भाजपा अब इसे चुनावी मुद्दा बना रही है।

इस बीच, जब अजय राय अपने कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से मिलने ग्रेटर नोएडा जा रहे थे, तब पुलिस ने उन्हें सेक्टर-52 के पास रोक लिया और नजरबंद कर दिया। उनके साथ कई कार्यकर्ता और जिलाध्यक्ष भी मौजूद थे, जिन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई।

नोएडा में श्रमिक आंदोलन को लेकर बढ़ती राजनीतिक बयानबाजी ने पूरे मामले को और गरमा दिया है। जहां विपक्ष सरकार पर विफलता के आरोप लगा रहा है, वहीं सरकार अपनी कार्रवाई को उचित ठहराते हुए विपक्ष पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें