Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

Hapur News : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार ने एक युवक की जान ले ली। सादिकपुर गांव के पास हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव रामनगर स्थित चांद मस्जिद के पास रहने वाली रिहाना ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र जाबिद 2 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे अपने रिश्तेदार आरिफ के साथ नोएडा से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था। दोनों युवक जब थाना हाफिजपुर क्षेत्र के सादिकपुर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि जाबिद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक पर पीछे बैठा आरिफ इस हादसे में सुरक्षित बच गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पीड़िता रिहाना की तहरीर के आधार पर थाना हाफिजपुर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें