उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में आश्रम में साधु हेमदेव का शव फंदे पर लटका मिला, सुसाइड नोट बरामद

Hapur News : जनपद हापुड़ में पलवाड़ा रोड पर स्थित स्वामी मछली बंदर मठ आश्रम में सोमवार तड़के साधु हेमदेव (60) का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। वे नेपाल के रहने वाले थे और काफी वर्षों से आश्रम में रह रहे थे। सुबह-सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना पर पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके।

पुलिस के अनुसार मृतक साधु की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने खुद को मानसिक रूप से परेशान बताया है और इसी वजह से आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात लिखी है। नोट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस घटना के लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार न ठहराया जाए।

सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े हर पहलू की सच्चाई सामने आ सके।

Related Articles

Back to top button