Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में गंगा स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन, स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बताया गया

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर के गंगा ग्राम स्वर्गद्वारी पुष्पावती पूठ में गंगा स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत जिला गंगा समिति हापुड़, वन विभाग, लोकभारती एवं गंगा सभा के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय म्यूजियम समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और हमें स्वयं से शुरुआत करते हुए अपने आसपास की नदियों और वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता आज एक जनआंदोलन बन चुकी है। उन्होंने महाकुंभ में सफाई कर्मचारियों के सम्मान और अमृत सरोवर योजना जैसे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि गांवों के तालाबों के साथ-साथ नदियों की स्वच्छता पर भी गंभीरता से कार्य हो रहा है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पर्यावरणविद् भारत भूषण गर्ग ने विद्यार्थियों और ग्रामवासियों को पॉलिथीन के उपयोग को समाप्त करने का संदेश दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि पॉलिथीन घर में आ भी जाए तो उसे बोतलों में भरकर ईको ब्रिक बनाकर सुरक्षित रखा जाए और उसका उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि नदियों की स्वच्छता पर ध्यान पहले से दिया गया होता तो आज इस स्तर पर प्रयास करने की आवश्यकता नहीं पड़ती, साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय एवं राज्य स्वच्छ गंगा मिशन की सराहना की।

इस अवसर पर सूबेदार जगदीश सिंह चौहान ने स्वच्छता पर आधारित कविता प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम के अंत में वन क्षेत्र अधिकारी करण सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए लोगों से अपील की कि वे न केवल नदियों बल्कि अपने आसपास भी स्वच्छता बनाए रखें और अवसर मिलने पर वृक्षारोपण अवश्य करें, जिससे पर्यावरण शुद्ध बना रहे।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कार्तिक ने प्रथम, गर्वित आर्य ने द्वितीय और दुष्यंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वन क्षेत्र अधिकारी करण सिंह ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के पश्चात ग्राम में जागरूकता रैली निकाली गई और गंगा घाट पर पहुंचकर सभी उपस्थित लोगों ने सफाई अभियान चलाया।

इस मौके पर लोकभारती के सहप्रांत संयोजक मूलचंद आर्य, गंगा सभा के मंत्री महेश केवट, दिनेश आचार्य, मुकुल आचार्य, पर्यावरण कार्यकर्ता प्रतिमा रोज, जिला गंगा समिति के डीपीओ डॉ. प्रदीप कुमार, सबाबुल हसन, वन दरोगा सचिन कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें