दिल्ली

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शूटरों के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश अरेस्ट

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शूटरों के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश अरेस्ट

रिपोर्ट: तीर्थांकर सरकार

दिल्ली में गैंगवार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बवाना में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो मोस्ट वांटेड बदमाशों को रोहिणी इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद दबोचा गया, जबकि मुख्य शूटर को बिहार से पकड़ा गया है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और टिल्लू गैंग के शूटरों के बीच रोहिणी इलाके में मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों तरफ से करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने शूटर कुणाल और उसके साथी विशाल को पैर में गोली मारकर काबू कर लिया। दोनों घायल हालत में गिरफ्तार किए गए।

पुलिस के अनुसार, इन दोनों शूटरों ने पिछले हफ्ते बवाना के हरेवली गांव में गोगी गैंग से जुड़े रवि भारद्वाज की घर में घुसकर हत्या की थी। इस दौरान हुई गोलीबारी में एक नाबालिग समेत तीन अन्य लोग भी घायल हुए थे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।

इस मामले में दिल्ली पुलिस को एक और बड़ी सफलता तब मिली, जब बिहार पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में मुख्य शूटर आकाश उर्फ बिट्टू उर्फ खुड्डी को गिरफ्तार किया गया। उसे बिहार के बेगूसराय जिले से पकड़ा गया। आरोपी आकाश दिल्ली के नांगल ठकरान का रहने वाला है और उसकी उम्र महज 20 साल बताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि यह पूरी वारदात गैंगवार के चलते अंजाम दी गई थी। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई को राजधानी में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button