उत्तर प्रदेशराज्य

Dadar railway station: महिला कोच में सफर करते दो युवक गिरफ्तार, दादरी स्टेशन पर RPF की कार्रवाई

Dadar railway station: महिला कोच में सफर करते दो युवक गिरफ्तार, दादरी स्टेशन पर RPF की कार्रवाई

नोएडा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के दादरी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन में महिला कोच में यात्रा कर रहे दो पुरुष यात्रियों को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जांच के दौरान की गई, जब दोनों युवक महिला कोच में संदिग्ध रूप से यात्रा करते पाए गए।

जानकारी के अनुसार, दादरी स्टेशन पर लोकल ट्रेन संख्या 64103 की नियमित जांच के दौरान RPF टीम ने महिला कोच में दो युवकों को देखा। नियमों के अनुसार महिला कोच में पुरुष यात्रियों का यात्रा करना प्रतिबंधित है। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को ट्रेन से उतारकर आरपीएफ कोतवाली ले जाया गया।

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने सफाई देने की कोशिश की, लेकिन नियमों के उल्लंघन के चलते कार्रवाई की गई।

हालांकि, बाद में दोनों युवकों द्वारा जमानत की मांग किए जाने पर उन्हें जाति मुचलके के आधार पर नियमानुसार छोड़ दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए स्टेशनों पर जांच और सख्त कर दी गई है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और महिला कोच का उपयोग केवल अधिकृत महिला यात्रियों के लिए ही छोड़ें, ताकि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players