उत्तर प्रदेशराज्य

Jewar airport inauguration: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लोकार्पण की तैयारियों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

Jewar airport inauguration: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लोकार्पण की तैयारियों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में विस्तृत समीक्षा बैठक हुई। बैठक में समस्त लाइजनिंग अधिकारी, प्रभारी अधिकारी, इंचार्ज अधिकारी और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। सभी विभागों के कार्यक्षेत्र का बिंदुवार आकलन किया गया और जिम्मेदार अधिकारियों को समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि कार्यक्रम से संबंधित प्रत्येक व्यवस्था समयसीमा के भीतर पूरी की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। बैठक में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मार्ग प्रबंधन, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, पेयजल, बैरिकेडिंग, साइनेज, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और कंट्रोल रूम संचालन सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग स्थल और आगमन-प्रस्थान मार्गों की व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। खराब वाहनों को हटाने और यातायात बाधा न बने, इस पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। साथ ही कार्यक्रम स्थल और आसपास के पार्किंग क्षेत्रों में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम से सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम को व्यवस्थित रखने की भी जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई। बैठक में एसीओ ग्रेटर नोएडा वंदना त्रिपाठी, एसीओ यमुना विकास प्राधिकरण राजेश कुमार, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, अपर जिला अधिकारी भू/अ बच्चू सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका समेत जिला प्रशासन, प्राधिकरण और पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players