Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपील

उत्तर प्रदेश : गुजरात शैक्षिक भ्रमण से लौटे हापुड़ के शिक्षक, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का किया अध्ययन

Hapur News : समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद के पीएम श्री विद्यालयों से चयनित दो शिक्षकों ने गुजरात में आयोजित शैक्षिक अध्ययन भ्रमण में प्रतिभाग किया। इन शिक्षकों ने आईआईटी गांधीनगर में आयोजित विशेष प्रशिक्षण सत्रों में सम्मिलित होकर नवीन शिक्षण पद्धतियों, तकनीकी नवाचारों तथा शैक्षिक प्रबंधन के उन्नत आयामों का गहन अध्ययन किया।

इस अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के व्यावहारिक क्रियान्वयन को समझना, अनुभवात्मक शिक्षण को बढ़ावा देना तथा विद्यालयी व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी शिक्षकों ने विभिन्न राज्यों के उत्कृष्ट पीएम श्री विद्यालयों और प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों का भी अवलोकन किया।

जनपद हापुड़ से चयनित शिक्षकों में विकास खंड गढ़मुक्तेश्वर स्थित पीएम श्री विद्यालय गढ़-2 की प्रभारी शिक्षिका सरिता चौधरी तथा ब्लॉक हापुड़ के पीएम श्री विद्यालय ट्याला के प्रभारी शिक्षक एवं राज्य पुरस्कार विजेता ललित कुमार शामिल रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों शिक्षक 18 मार्च को गुजरात के लिए रवाना हुए थे और प्रशिक्षण प्राप्त कर आज लौट आए। शिक्षकों ने बताया कि उन्होंने मंडल के अन्य चयनित शिक्षकों के साथ विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर वहां की उन्नत शिक्षण प्रणाली और प्रबंधन पद्धतियों का सूक्ष्म अध्ययन किया।

उन्होंने यह भी बताया कि आईआईटी गांधीनगर में आयोजित सत्र शिक्षा के तकनीकी पहलुओं को समझने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुए। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जनपद से दो शिक्षकों का चयन मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) के निर्देशानुसार किया गया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें