राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : करंट की चपेट में आई मां-बेटी, मां की मौके पर मौत, बेटी गंभीर घायल

Hapur News : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखेड़ा रहमतपुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बिजली के करंट की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंची बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी बबिता पत्नी देवेंद्र घर के बाहर रस्सी पर कपड़े टांग रही थीं। इसी दौरान पास से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

मां को करंट लगते देख उनकी 18 वर्षीय बेटी पिंकी उन्हें बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह बिजली की सप्लाई बंद कराई और घायल बेटी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

घटना की सूचना मिलने पर बहादुरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि सब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button