Noida Women Open House: नोएडा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ओपन हाउस सेशन, महिलाओं के हक की होगी चर्चा

Noida Women Open House: नोएडा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ओपन हाउस सेशन, महिलाओं के हक की होगी चर्चा

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय में विशेष ओपन हाउस सेशन आयोजित किया जाएगा। सुबह 9:30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मेधा रूपम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं, डीसीपी महिला सुरक्षा अनुकृति शर्मा, डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल और एडीसीपी ट्विंकल जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।

कार्यक्रम में नोएडा और ग्रेटर नोएडा की 200 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। ओपन हाउस सेशन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, महिला स्वास्थ्य, महिला शिक्षा और महिलाओं से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर खुलकर चर्चा करना है। महिलाओं को मौके पर जिले में तैनात महिला अधिकारियों से सीधे संवाद करने और अपने सवालों के जवाब प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उन महिलाओं को आमंत्रित किया गया है जिन्होंने अपने क्षेत्र में मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए उत्कृष्ट कार्य किया है और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं। इसमें महिला अधिकारी, महिला उद्यमी, चिकित्सक, शिक्षाविद, पर्यावरणविद, गायिका, नृत्यांगना और मोटिवेशनल स्पीकर समेत विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं शामिल होंगी।

अमर उजाला की ओर से आयोजित यह ओपन हाउस सेशन शहर में महिला सशक्तिकरण पर पहली बार इस तरह का कार्यक्रम है। कार्यक्रम में शामिल महिलाएं अपने सवालों की तैयारी पहले से कर रही हैं और मौके पर अधिकारियों से सीधे अपने हक और अधिकारों से जुड़े सवाल पूछ सकेंगी।

यह पहल महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उनके सवालों का समाधान देने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img