Noida International Airport: नोएडा एयरपोर्ट को मिला डीजीसीए का एयरोड्रम लाइसेंस, उड़ानों की शुरुआत जल्द

Noida International Airport: नोएडा एयरपोर्ट को मिला डीजीसीए का एयरोड्रम लाइसेंस, उड़ानों की शुरुआत जल्द

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान का इंतजार अब खत्म हो गया है। शुक्रवार को महानिदेशालय नागरिक उड्डयन (डीजीसीए) ने एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस जारी कर दिया। इसके बाद नोएडा एयरपोर्ट से घरेलू और कार्गो उड़ानों की शुरुआत संभव हो गई है।

अधिकारियों के अनुसार, इस साल के अंत तक अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू करने की तैयारी चल रही है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) इस दिशा में काम कर रहे हैं। एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ मिलकर की जा रही है और प्रस्तावित है कि इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने सुरक्षा वैटिंग क्लियरेंस जारी किए, और 24 घंटे के भीतर डीजीसीए ने एयरोड्रम लाइसेंस प्रदान किया। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट पर हवाई पट्टी, नेवीगेशन सिस्टम, एयरक्राफ्ट नियमों का पालन और सुरक्षा मानकों की गहन जांच के बाद लाइसेंस जारी किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि को बड़ी सफलता बताया। नोएडा एयरपोर्ट के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि अगले 45 दिन के अंदर एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत हो सकेगी। इसके लिए पूरी टीम लगातार तैयारी में जुटी है और यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस एयरपोर्ट सेवा प्रदान करने के लिए हर व्यवस्था की जा रही है।

नोएडा एयरपोर्ट की यह उपलब्धि न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में विमानन क्षेत्र में नई पहल के रूप में देखी जा रही है। आने वाले समय में यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण हवाई यात्रा केंद्र साबित होगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img