Noida Crime: महिला पर डॉग छोड़ा, पिस्टल दिखाकर दौड़ाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Noida Crime: महिला पर डॉग छोड़ा, पिस्टल दिखाकर दौड़ाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
नोएडा के थाना फेज-3 क्षेत्र में डॉग टहलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला जानलेवा धमकी तक पहुंच गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुन्नी पुत्र रामवीर के रूप में हुई है।
पीड़िता मंजू ने बताया कि वह बसई गांव की रहने वाली हैं। 1 मार्च की सुबह करीब पांच बजे वह दूध लेने के लिए घर से निकली थीं। जब वह अशोक चौहान के बाजार के पास पहुंचीं तो एक युवक मकान से बाहर आया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से उन पर डॉग छोड़ दिया।
मंजू के साथ मौजूद दूसरी महिला सुनीता ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने सुनीता का मुंह दबाकर धमकी दी। किसी तरह दोनों महिलाएं वहां से जान बचाकर भागीं, लेकिन आरोपी ने करीब 100 मीटर तक पिस्टल लेकर उनका पीछा किया।
पीड़िता ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने मंगलवार को शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।





