Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश : हापुड़ के लुखराड़ा गांव में वर्चस्व की लड़ाई में फायरिंग, 9 गिरफ्तार

Hapur News : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा में पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो पक्षों के युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला फायरिंग तक पहुंच गया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई और दहशत के चलते लोग अपने-अपने घरों में छिप गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 19 नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दस युवक अब भी फरार हैं।

जानकारी के अनुसार गांव लुखराड़ा निवासी साहिल उर्फ विकास और विनीत उर्फ पटवारी के बीच शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई थी। कहासुनी के बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई और दोनों ने अपने-अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। हालांकि इस दौरान दोनों पक्षों के युवक बाल-बाल बच गए और मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कोई भी पक्ष वहां मौजूद नहीं मिला और न ही किसी ने थाने में तहरीर दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को एक बार फिर दोनों पक्ष के युवक गांव में इकट्ठा हुए और एक-दूसरे पर फायरिंग की। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची टीम ने कार्रवाई करते हुए नौ युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे और चार कारतूस भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में गांव लुखराड़ा निवासी साहिल उर्फ विकास, आकाश तथा गांव नूरपुर निवासी शिवम शर्मा, करन, प्रशांत, लक्की, अरमान उर्फ हप्पन, संटू और सनी शामिल हैं। आरोपी आकाश, शिवम और करन से तीन तमंचे और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। फरार दस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें