दिल्ली

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली शकरपुर में बिजली खंभे के सहारे घर में चोरी, 3 पर्स और 6 मोबाइल फोन लूटे गए

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली शकरपुर में बिजली खंभे के सहारे घर में चोरी, 3 पर्स और 6 मोबाइल फोन लूटे गए

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में एक शातिर चोर ने चोरी की हैरान कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया। घटना शनिवार सुबह हुई जब आरोपी बिजली के खंभे का सहारा लेकर घर की ऊपरी मंजिल तक पहुंचा और बालकनी, खिड़की के रास्ते अंदर घुस गया। महज 10 मिनट के अंदर उसने घर की पूरी तलाशी ली और 3 पर्स तथा 6 मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी की हरकतें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। पुलिस और स्थानीय लोग अब इस वीडियो की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुट गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। स्थानीय निवासी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि पुलिस इस तरह की घटनाओं पर कड़ी नजर रखे। उन्होंने कहा कि शकरपुर इलाके में चोरी और अन्य अपराध बढ़ते जा रहे हैं, इसलिए सुरक्षा बढ़ाने के उपाय किए जाने चाहिए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरुआती जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और पड़ोसियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शकरपुर इलाके में अपराध पर नियंत्रण के लिए विशेष गश्त और निगरानी बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। वहीं, इस मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है ताकि चोरी के साथ जुड़े अन्य नेटवर्क का भी पता लगाया जा सके।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button