Noida Consumer Alert: जोमैटो पर नकली ब्रांड मिठाइयों की ठगी, IAS अधिकारी भी शिकार

Noida Consumer Alert: जोमैटो पर नकली ब्रांड मिठाइयों की ठगी, IAS अधिकारी भी शिकार
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में होली के मौके पर मिलावटखोरों ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जोमैटो का दुरुपयोग करते हुए बड़े ब्रांड्स जैसे हल्दीराम, बीकानेर, मिठास और हीरा स्वीट्स के नाम से नकली मिठाइयां बेचना शुरू कर दिया। ये मिठाइयां महंगी होने के साथ-साथ घटिया क्वालिटी की थीं, जिनमें पारंपरिक चांदी के वर्क की जगह सस्ते एल्युमिनियम प्लेटिंग का इस्तेमाल किया गया।
मामले का खुलासा तब हुआ जब शहर में तैनात एक IAS अधिकारी इस जाल में फंस गए। उन्होंने हल्दीराम ब्रांड की मिठाई ऑर्डर की, लेकिन ऑर्डर की प्रक्रिया में गलती से “हल्दीराम” नाम की नकली फर्म से ₹4629.87 की मिठाई मंगवा ली गई। डिलीवरी के समय मिठाई के डिब्बे पर कोई ब्रांड नाम नहीं था, रेट असली हल्दीराम से ज्यादा थे और बिल भी नहीं दिया गया। अधिकारी ने मिठाई लेने से इंकार कर दिया और तुरंत जोमैटो, पुलिस और फ़ूड सेफ्टी विभाग को शिकायत की।
जोमैटो ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित फर्म को प्लेटफॉर्म से हटा दिया। फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने भी जोमैटो से विक्रेता की पूरी डिटेल मांगी और मिठाई के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी। असिस्टेंट फ़ूड कमिश्नर II सर्वेश मिश्रा ने बताया कि इस तरह की नकली फर्म्स अलग-अलग ई-कॉमर्स और फूड ऐप पर सक्रिय हैं, जो ग्राहकों को धोखा देने की कोशिश करती हैं।
फूड सेफ्टी विभाग ने चेतावनी दी है कि नामी ब्रांड की आड़ में घटिया और नकली उत्पाद देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ग्राहकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके। इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ऑर्डर करते समय विक्रेता की विश्वसनीयता जांचना बेहद जरूरी है।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ




