Noida Crime: दूध कारोबारी के घर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग

Noida Crime: दूध कारोबारी के घर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग

नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शनिवार दोपहर एक गंभीर फायरिंग की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, गांव के दूध कारोबारी बाबूराम के घर पर बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग की। पुलिस का कहना है कि यह घटना पूर्व में हुए विवाद से संबंधित लग रही है और आरोपियों का मकसद डर फैलाना था।

कासना कोतवाली पुलिस ने बताया कि फायरिंग के समय बाबूराम और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। हमलावरों की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चारों आरोपी स्पष्ट रूप से गोली चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जांच में पता चला कि लगभग चार महीने पहले बाबूराम के बेटे अभिषेक का पड़ोस में रहने वाले जौली गांव के एक युवक से झगड़ा हुआ था। पुलिस का अनुमान है कि इसी विवाद को लेकर आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाबूराम के घर फायरिंग की।

कासना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस टीम उनकी तलाश में लगी हुई है। साथ ही, पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

इस घटना ने क्षेत्रवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है और पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img