उत्तर प्रदेशराज्य

Noida: नोएडा में झट्टा गांव: पुलिस कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार ने कार्यालय घेरने की चेतावनी दी

Noida: नोएडा में झट्टा गांव: पुलिस कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार ने कार्यालय घेरने की चेतावनी दी

नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के झट्टा गांव में पांच फरवरी को घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग की घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार परेशान है। पीड़ित आकाश ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर के कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी।

आकाश ने बताया कि सचिन रावत और उनके परिवार के साथ लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किया गया था। इस घटना के बाद से आरोपी अजय, सागर और करण अभी तक गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि पूरा परिवार घटना से सहमा हुआ है और न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है।

परिवार का आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के बजाय संरक्षण दे रही है। साथ ही आरोपियों पर अवैध बाजार और अवैध पार्किंग से वसूली करने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे पुलिस कमिश्नर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button