Noida में JP Associates पर फर्जी बिल्डिंग प्लान का मुकदमा, लाखों का आर्थिक नुकसान

Noida में JP Associates पर फर्जी बिल्डिंग प्लान का मुकदमा, लाखों का आर्थिक नुकसान

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में सत्येंद्र नारायण द्विवेदी ने जेपी एसोसिएट लिमिटेड समेत 11 लोगों के खिलाफ फर्जी बिल्डिंग प्लान बनाकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शिकायत में सत्येंद्र ने बताया कि वर्ष 2002 में शुरू हुई जेपी ग्रीन टाउनशिप परियोजना में उन्होंने एक बिला खरीदा था। 12 मार्च 2020 को आवंटन पत्र और 14 मार्च 2020 को सबलीज पंजीकृत किया गया। उन्होंने समस्त भुगतान वैध तरीके से किया और भूखंड का कब्जा भी प्राप्त किया।

लेकिन आरोप है कि कंपनी कर्मचारियों द्वारा उपलब्ध कराया गया बिल्डिंग प्लान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की स्वीकृत योजना से मेल नहीं खाता था। जब भवन निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृति के लिए आवेदन किया गया, तो प्राधिकरण ने बताया कि पूर्व में दिए गए प्लाट मान्य नहीं हैं। परिणामस्वरूप उन्हें योजना दोबारा बनवानी पड़ी और 40 लाख 82 हजार रुपए का अतिरिक्त आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

इसके अलावा निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पड़ोसी ने उनके प्लाट में अतिक्रमण कर लिया। जब शिकायत दर्ज कराई गई तो जेपी ग्रीन के अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। सत्येंद्र ने यह भी आरोप लगाया कि काम करने गए तो उनके कामगारों के साथ मारपीट भी की गई।

इस मामले में जेपी एसोसिएट लिमिटेड, सुनील शर्मा, मंजू शर्मा, दलजीत सिंह, संजीव शेखर, मुकेश चोपड़ा, अश्वनी सिंह, शैलेंद्र, केबी सिंह, विकास चौधरी सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब बैंकिंग, दस्तावेज और अन्य सबूतों के आधार पर जांच कर रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img