उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Crime: कूड़ा फेंकने गए दुकानदार से मारपीट, जान से मारने की धमकी

Noida Crime: कूड़ा फेंकने गए दुकानदार से मारपीट, जान से मारने की धमकी

नोएडा के सलारपुर गांव में दिनदहाड़े मारपीट की घटना सामने आई है। दुकान बंद कर कूड़ा फेंकने गए एक व्यक्ति को तीन लोगों ने घेरकर पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सलारपुर गांव निवासी अशोक मिश्रा गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी दुकान बंद कर कूड़ा फेंकने के लिए गए थे। इसी दौरान युसूफ नामक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और अशोक मिश्रा को घेर लिया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। इस दौरान धक्का-मुक्की में उनके कुछ रुपये भी गिर गए, जो बाद में नहीं मिले।

घटना के बाद आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना सेक्टर-39 पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button