Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Delhi Pollution Control: डीपीसीसी में कंसेंट और सीलिंग मुद्दों पर उद्योग प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Delhi Manufacturers Association, DPCC meeting, Delhi Pollution Control Committee

Delhi Pollution Control: डीपीसीसी में कंसेंट और सीलिंग मुद्दों पर उद्योग प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Manufacturers Association के बैनर तले आज दिल्ली के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधिमंडल ने Delhi Pollution Control Committee के मेंबर सेक्रेटरी संदीप मिश्रा के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान डीपीसीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और उद्योगों से जुड़े लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में डीपीसीसी कंसेंट, कंसेंट के नवीनीकरण, कंसेंट के अभाव में की जा रही सीलिंग कार्रवाई तथा रिवोकेशन लेटर जारी होने में आ रही प्रक्रियागत कठिनाइयों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कई औद्योगिक इकाइयाँ निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन और दस्तावेज जमा करने के बावजूद रिवोकेशन लेटर मिलने में देरी का सामना कर रही हैं। इससे उद्योगों में अनिश्चितता और आर्थिक दबाव की स्थिति बन रही है।

एसोसिएशन की ओर से आग्रह किया गया कि जिन इकाइयों ने कंसेंट के लिए आवेदन कर दिया है या जिनकी प्रक्रिया प्रगति पर है, उन्हें अनावश्यक सीलिंग कार्रवाई से राहत दी जाए। साथ ही रिवोकेशन लेटर जारी करने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की मांग रखी गई। प्रतिनिधियों ने इस बात पर भी जोर दिया कि वैध दस्तावेज रखने वाले उद्योगों के साथ संतुलित और न्यायोचित व्यवहार सुनिश्चित किया जाए, ताकि औद्योगिक गतिविधियाँ बिना बाधा जारी रह सकें।

मेंबर सेक्रेटरी संदीप मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि नियमों के दायरे में रहते हुए उद्योगों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वास्तविक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए प्रक्रियाओं को अधिक व्यवस्थित और सुगम बनाने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि उद्योग और प्रशासन के बीच समन्वय मजबूत हो।

प्रतिनिधिमंडल में डॉ. अनिल गुप्ता, राकेश बंसल, नरेंद्र चावड़ा, एस के टंडन और विनीत जैन शामिल थे। Delhi Manufacturers Association ने इस बैठक को उद्योग और प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और उम्मीद जताई कि इससे औद्योगिक क्षेत्र में स्थिरता, पारदर्शिता और विश्वास का वातावरण और मजबूत होगा।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें