उत्तर प्रदेश : 64 लाख की लूट के फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम

Hapur News : जनपद हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एनएच-9 पर चावल व्यापारी से 64 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

राजस्थान के डाणी पाटन, सीकर निवासी व्यापारी राकेश ने पिलखुवा कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 31 जनवरी को उसने हापुड़ के रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा से 64 लाख रुपये निकाले थे। यह धनराशि किसानों को भुगतान के लिए थी। वह बाइक से रुपये लेकर दिल्ली जा रहा था। जैसे ही वह पिलखुवा फ्लाईओवर पर पहुंचा, स्कूटी सवार तीन युवकों ने हथियारों के बल पर उससे नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए।

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक घायल बदमाश सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उनके कब्जे से 44 लाख 37 हजार रुपये, तमंचे और दो दोपहिया वाहन बरामद किए गए। हालांकि वारदात में शामिल दो आरोपी अभी भी फरार हैं। इनमें सेक्टर-11 थाना विजयनगर, जनपद गाजियाबाद निवासी अकरम और ग्राम माधोपुर, थाना सिंभावली, जनपद हापुड़ निवासी अर्जुन त्यागी शामिल हैं। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने दोनों फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी इन आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img