Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida International Airport: नोएडा एयरपोर्ट के पास घर खरीदने का मौका, YEIDA ने ग्रुप हाउसिंग के तीन प्लॉट नीलाम किए

Noida International Airport: नोएडा एयरपोर्ट के पास घर खरीदने का मौका, YEIDA ने ग्रुप हाउसिंग के तीन प्लॉट नीलाम किए

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास आवासीय निवेश की संभावनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने सोमवार को ग्रुप हाउसिंग श्रेणी के तीन प्रमुख भूखंडों का नीलामी के माध्यम से आवंटन किया। इन तीनों प्लॉटों के जरिए प्राधिकरण को रिजर्व प्राइस से 106.11 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है, जो क्षेत्र में रियल एस्टेट की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

प्राधिकरण द्वारा जारी जानकारी के अनुसार तीनों भूखंडों के लिए कुल आरक्षित मूल्य 283.16 करोड़ रुपये तय किया गया था, जबकि नीलामी में कुल 389.27 करोड़ रुपये की बोली प्राप्त हुई। इस तरह YEIDA को 106.11 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिला।

सेक्टर-18 स्थित 16,188 वर्गमीटर के भूखंड के लिए मैसर्स प्रोविंस डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड ने 95.48 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई, जबकि इसका आरक्षित मूल्य 89.23 करोड़ रुपये था। सेक्टर-19 के भूखंड के लिए मैसर्स एल्डिको इंफ्रास्ट्रक्चर एंड प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने 104.70 करोड़ रुपये की बोली लगाकर प्लॉट हासिल किया, जिसका रिजर्व प्राइस 89.23 करोड़ रुपये निर्धारित था। वहीं सेक्टर-22डी में 20,235 वर्गमीटर के तीसरे भूखंड के लिए मैसर्स नार्थ विंड एस्टेट ने 189.09 करोड़ रुपये की बोली लगाई, जबकि इसका आरक्षित मूल्य 106.23 करोड़ रुपये था।

ग्रुप हाउसिंग के इन प्लॉटों के आवंटन से बिल्डर परियोजनाओं के माध्यम से हजारों लोगों को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक घर खरीदने का अवसर मिलेगा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों ने निवेशकों और डेवलपर्स का भरोसा बढ़ाया है। एयरपोर्ट परियोजना के अलावा फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, विभिन्न औद्योगिक पार्कों और प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर इकाई के निर्माण से इस क्षेत्र का महत्व और बढ़ गया है।

आवासीय मांग में तेजी को देखते हुए YEIDA ने वर्ष 2025 में ग्रुप हाउसिंग के 16 भूखंडों की योजना लॉन्च की थी। इनमें से तीन भूखंडों की नीलामी अब पूरी हो चुकी है, जबकि शेष भूखंडों के लिए प्रक्रिया जारी है।

वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान भी प्राधिकरण ग्रुप हाउसिंग श्रेणी के आठ भूखंड आवंटित कर चुका है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर लगभग 15 हजार लोगों को आवास उपलब्ध होने का अनुमान है। प्राधिकरण का मानना है कि एयरपोर्ट के संचालन के साथ ही इस क्षेत्र में आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों में और तेजी आएगी, जिससे रोजगार और निवेश दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें