Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में व्यापारी से लूट का पर्दाफाश, ई-रिक्शा चालक समेत तीन गिरफ्तारMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण के लिए शिला पूजन, 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणाHapur News : हापुड़ में शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं का धरना, अस्पताल के पास से दुकानें हटाने की मांगHapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिल

Himachal Pradesh CM: स्कूलों में मोबाइल पर 1 मार्च से पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर जुर्माना और जब्ती

Himachal Pradesh CM: स्कूलों में मोबाइल पर 1 मार्च से पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर जुर्माना और जब्ती

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिले के घुमारवीं में 69वीं अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल स्कूल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 1 मार्च के बाद हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा और स्कूल परिसर में मोबाइल लाने की अनुमति नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि किसी विद्यार्थी के पास मोबाइल पाया गया तो 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, मोबाइल जब्त किया जाएगा और अभिभावकों को स्कूल बुलाकर समझाया जाएगा। नियमों का बार-बार उल्लंघन करने पर शिक्षा विभाग द्वारा तय एसओपी के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी मानक प्रक्रिया जल्द तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि लंच टाइम के दौरान बच्चों का मोबाइल में व्यस्त रहना पढ़ाई से ध्यान भटकाता है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केवल नए स्कूल खोलने पर नहीं बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर फोकस कर रही है और वे स्वयं सरकारी स्कूल के छात्र रहे हैं, इसलिए शिक्षा की गुणवत्ता उनके लिए प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सरकार स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देगी, बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करेगी और खेल पर्यटन को भी आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र में खेल मैदान बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में एशियन गेम्स में हिस्सा लेकर लौटी हिमाचल की बेटियों को रोजगार देने की बात कही और नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता की विजेता हिमाचल प्रदेश टीम को 20 लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की डाइट मनी राज्य में 400 रुपये और राज्य से बाहर 500 रुपये की गई है तथा 200 किलोमीटर से अधिक दूरी की प्रतियोगिता में हवाई सुविधा भी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी खेलों में रुचि के कारण घुमारवीं में नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन संभव हुआ और यहां इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा, साथ ही घुमारवीं स्कूल भवन एक वर्ष में पूरा करने तथा मोरसिंगी में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण की भी घोषणा की। 69वीं अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल स्कूल प्रतियोगिता के फाइनल में हिमाचल प्रदेश ने राजस्थान को हराकर खिताब जीता जबकि हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा, प्रतियोगिता में देशभर से 30 टीमों ने भाग लिया और मुख्यमंत्री ने विजेता व रनर-अप टीमों को सम्मानित किया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें