उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Postmortem House: नोएडा पोस्टमार्टम हाउस में कफन के नाम पर 3 हजार की मांग, परिजनों ने खुद पैक की डेड बॉडी

Noida Postmortem House: नोएडा पोस्टमार्टम हाउस में कफन के नाम पर 3 हजार की मांग, परिजनों ने खुद पैक की डेड बॉडी

नोएडा के पोस्टमार्टम हाउस से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मृतक के परिजनों ने कर्मचारियों पर कफन देने के बदले 3 हजार रुपये मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो पोस्टमार्टम कर्मियों ने शव को हाथ तक नहीं लगाया, जिसके बाद मजबूरी में परिजनों को खुद ही शव को ब्लैक पन्नी से निकालकर कफन में लपेटना पड़ा और उसी हालत में बॉडी को घर ले जाना पड़ा। बताया गया कि चिपियाना इलाके के एक पार्क में सोमवार को रचित नाम के युवक ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन राहुल ने आरोप लगाया कि वहां मौजूद कर्मचारियों ने न तो सहयोग किया और न ही शव को पैक किया, बल्कि कफन मांगने पर 3 हजार रुपये की मांग की गई।

मजबूर होकर परिजन श्मशान घाट से कफन लेकर आए और पोस्टमार्टम के लिए शव सौंपा। परिजनों का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो कुछ कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, हालांकि बाद में मामला बढ़ता देख कुछ कर्मचारी शव पैक करने पहुंचे। इस पूरे मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने कहा है कि आरोपों को गंभीरता से लिया गया है और पोस्टमार्टम हाउस के नोडल अधिकारी को पूरे प्रकरण की जानकारी दे दी गई है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button