उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक के 42 हजार रुपये थाना पुलिस ने कराए वापस

Hapur News : जनपद हापुड़ में थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार एक युवक के 42 हजार रुपये वापस कराए हैं। रुपये वापस मिलने के बाद पीड़ित युवक ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिसमें ठग लोगों को झांसे में लेकर उनकी मेहनत की कमाई को आसानी से हड़प लेते हैं। ऐसा ही एक मामला गांव देहरा निवासी मोहम्मद आदिल के साथ सामने आया, जिनसे ठगों ने ऑनलाइन माध्यम से 45 हजार रुपये की ठगी कर ली थी।

ठगी की जानकारी होते ही पीड़ित ने तत्काल साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए 42 हजार रुपये पीड़ित को वापस करा दिए।

थाना प्रभारी ने बताया कि समय रहते पुलिस को सूचना देने पर ठगी की रकम वापस मिलने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेनदेन से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Related Articles

Back to top button