उत्तर प्रदेशराज्य

 Noida assault: नोएडा में अवैध वसूली पर विरोध करने पर युवक और मां से मारपीट, महिला का पैर टूटा

 Noida assault: नोएडा में अवैध वसूली पर विरोध करने पर युवक और मां से मारपीट, महिला का पैर टूटा

नोएडा। सेक्टर-122 स्थित जनता फ्लैट में अवैध वसूली का विरोध करने वाले रोशन यादव और उनकी मां प्रतिमा देवी के साथ बुधवार रात गंभीर मारपीट की गई। रोशन यादव ने आरोप लगाया कि सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती के नाम पर कुछ लोग हर फ्लैट से जबरन 200 रुपये वसूलते हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार को लात-घूंसों से पीटा, जिसमें उनकी मां का पैर टूट गया।

रोशन यादव ने बताया कि वह बैंक के कलेक्शन मैनेजर हैं और उन्होंने पिछले कुछ समय में सोसाइटी की बैठकों में अतिरिक्त वसूली का विरोध किया था। विरोध करने के बावजूद आरोपियों ने उन पर धमकियां दी और शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उनकी हिम्मत बढ़ गई। बुधवार रात रोशन बाइक लेकर सोसाइटी में प्रवेश कर रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और शराब पीकर सोसाइटी में घुसने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें बाइक समेत कैमरों की पहुंच से दूर ले जाकर बेरहमी से पीटा।

रोशन यादव के भाई और माता-पिता भी मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला किया। मारपीट में उनकी मां प्रतिमा देवी का पैर टूट गया। रोशन यादव को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर आरोपी भाग गए। सोसाइटी के कुछ लोग इस पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पीड़ित ने सेक्टर-113 थाने में संजय राणा, हिमांशु कश्यप, नीरजराज, एसके सुमन, अभिषेक, कलीम और दो अन्य लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभ में पुलिस ने इसे आपसी विवाद बताते हुए कार्रवाई से इनकार किया, लेकिन बाद में पीड़ित और अन्य लोगों के सेक्टर-108 में अधिकारियों से मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। एसीपी राकेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती को लेकर विवाद सामने आया है। आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और चार आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।

रोशन यादव का आरोप है कि आरोपी पक्ष सेक्टर-10 स्थित जेजे कॉलोनी में शराब और गांजा तस्करी से जुड़े हैं और अब सोसाइटी में भी अवैध शराब और गांजा बेचना चाहते हैं। इसके विरोध में उन्होंने पहले भी पुलिस को जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुए वीडियो में रोशन यादव को जमीन पर पड़े और कई युवकों द्वारा पीटे जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। एक वीडियो में उनकी मां का प्लास्टर चढ़ा पैर दिखाया गया है, जबकि अन्य वीडियो में रोशन को सोसाइटी की बैठक में विरोध करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button