Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Yamuna Authority board meeting: यमुना विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज, बड़े विकास प्रस्ताव पर फैसला

Noida NCR News in Hindi

Yamuna Authority board meeting: यमुना विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज, बड़े विकास प्रस्ताव पर फैसला

नोएडा। यमुना विकास प्राधिकरण (यूपीएडीए) की बोर्ड बैठक शुक्रवार को होगी, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिया जाएगा। अधिकारियों ने शहर में प्रस्तावित विकास कार्यों की पूरी तैयारी कर ली है और इस बार विशेष रूप से हाथरस, नए आगरा और हेरीटेज क्षेत्रों के मास्टर प्लान को मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह ने बताया कि बैठक में कई नीतिगत और विकास संबंधी प्रस्ताव रखे जाएंगे, जिन पर बोर्ड की मुहर लगने के बाद उन्हें लागू किया जाएगा। इनमें आवंटियों और किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में खास तौर पर नोएडा एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद शहर में औद्योगिक गतिविधियों और व्यवसायिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए रणनीतियों पर चर्चा होगी।

पिछले वर्ष प्राधिकरण ने 65 से अधिक भूखंडों का आवंटन किया था। इस वर्ष की योजना में शहर में लगभग 180 कंपनियों के संचालन को सुनिश्चित करना शामिल है। इसके अलावा, फेज-2 के तहत हाथरस, आगरा, अलीगढ़ और मथुरा जिलों के अधिसूचित क्षेत्रों में भी विभिन्न विकास कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड बैठक की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और सभी प्रस्ताव बैठक में चर्चा के लिए तैयार हैं।

यमुना प्राधिकरण का यह कदम शहर के विकास को गति देने और औद्योगिक निवेश को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी और नए रोजगार सृजन में भी मदद मिलेगी।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें