Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Basant Panchami First Rehab Visit: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा बसंत पंचमी पर फर्स्ट स्टोन रिहैब पहुंचे

BL Verma First Stone Rehab, Basant Panchami celebration

Basant Panchami First Rehab Visit: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा बसंत पंचमी पर फर्स्ट स्टोन रिहैब पहुंचे

रिपोर्ट: अजीत कुमार

बसंत पंचमी के पावन अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने नोएडा सेक्टर-70 स्थित फर्स्ट स्टोन रिहैब फाउंडेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहा।

फाउंडेशन पहुंचने पर दिव्यांग बच्चों ने पुष्प भेंट कर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। बच्चों की मुस्कान और उत्साह ने पूरे वातावरण को भावुक बना दिया। मंत्री ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भविष्य को लेकर जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने दिव्यांग बच्चों को कलम भेंट करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह सबसे मजबूत आधार है, जो बच्चों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाती है। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी का पर्व ज्ञान, संस्कार और सकारात्मक सोच को जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। ऐसे पर्व समाज में नई ऊर्जा और आशा का संचार करते हैं।

उन्होंने फर्स्ट स्टोन रिहैब फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान समाज के लिए मिसाल हैं, जो जरूरतमंद बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं। सरकार भी दिव्यांग बच्चों के उत्थान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है। इस अवसर पर फाउंडेशन की सेंटर मैनेजर सुरभि जैन, एडमिन हेड कृष्णा यादव, विशेष शिक्षिका इलिका रावत, फाउंडेशन के निदेशक डॉ महिपाल सिंह और डॉ दीक्षा श्रीवास्तव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ सुष्मिता भाटी एवं अभिनव प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सभी ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने फाउंडेशन परिवार को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं और भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें