Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : ईंट भट्ठे पर मजदूर की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने पत्नी और साले पर हत्या का आरोप लगाया

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गढ़-स्याना मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मजदूर का शव ईंट पथाई करने वाली जगह पर पड़ा मिलने से भट्ठे पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों ने मृतक की पत्नी और साले पर हत्या का आरोप लगाया है, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साले को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम लखावटी निवासी छोटू के रूप में हुई है, जो काफी समय से गढ़-स्याना मार्ग स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। गुरुवार सुबह जब अन्य मजदूर काम करने के लिए भट्ठे पर पहुंचे तो उन्होंने छोटू का शव ईंट पथाई वाली जगह पर पड़ा देखा। यह दृश्य देखकर मजदूरों में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों का आरोप है कि छोटू की हत्या उसकी पत्नी और साले ने मिलकर की है। परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मृतक के साले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ईंट पथाई वाली जगह पर शव पड़ा मिला था और प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें