Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर परिसर में मॉकड्रिल, एनएसजी कमांडोज ने संभाला मोर्चा

Mathura News : मथुरा के वृंदावन में स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में बुधवार की आधी रात को मॉकड्रिल की गई। आधुनिक हथियारों से लैस सैकड़ों की संख्या में सुरक्षाकर्मी और एनएसजी कमांडोज ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया, जिससे स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया।

मॉकड्रिल की शुरुआत बुधवार रात करीब 11:30 बजे से हुई, जिसमें सुरक्षा के लिहाज से सबसे पहले मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर मौजूद आम लोगों को हटाया गया और पूरे इलाके की बिजली काट दी गई। अंधेरे के बीच करीब डेढ़ सौ से अधिक एनएसजी कमांडोज ने मंदिर परिसर, आसपास की गलियों और घरों की छतों पर अपनी पोजीशन ले ली।

इस दौरान एक काल्पनिक आतंकी हमले का दृश्य तैयार किया गया, जिसमें दिखाया गया कि भीड़ के बीच हुए हमले में चार लोगों को गोली लगी है। सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को गेट नंबर 1 से स्ट्रेचर के जरिए बाहर निकाला और सकरी गलियों में तेजी से आवाजाही के लिए ई कार्ट का सहारा लिया।

यह पूरी कवायत सुबह करीब 4:30 बजे तक चली, जिसमें एनएसजी के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन, दमकल विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मुस्तेद रही। बांके बिहारी मंदिर में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से इस तरह की मॉक ड्रिल समय-समय पर की जाती है ताकि किसी भी संभावित आतंकी खतरे या अनहोनी के समय न्यूनतम समय में प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें