Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद

Hapur News : कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 10 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) रितु तोमर द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।

BSA रितु तोमर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद में संचालित सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश लागू रहेगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय अत्यधिक ठंड के कारण छोटे बच्चों के बीमार होने की बढ़ती आशंका को देखते हुए एहतियातन लिया गया है।

अधिकारियों को स्कूलों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार ठंडी हवाएं चल रही हैं और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह के समय घना कोहरा और शीतलहर के कारण बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल भरा हो गया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें