Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Triple Murder: लक्ष्मी नगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड, युवक ने मां, भाई और बहन की हत्या कर थाने में किया सरेंडर

Delhi triple murder,Laxmi Nagar murder case,Family killed

Delhi Triple Murder: लक्ष्मी नगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड, युवक ने मां, भाई और बहन की हत्या कर थाने में किया सरेंडर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। लक्ष्मी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक मकान में एक युवक ने अपने ही परिवार को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक ने अपनी सगी मां, भाई और बहन की बेरहमी से हत्या कर दी और इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होने के बजाय खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस तिहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

आरोपी के थाने पहुंचते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां कमरे के अंदर का मंजर देखकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए। एक ही घर में तीन-तीन शव मिलने से पूरे इलाके में मातम छा गया। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों के लिए यह विश्वास करना बेहद मुश्किल हो रहा है कि एक युवक अपने ही हंसते-खेलते परिवार के साथ ऐसा खौफनाक कदम उठा सकता है। मामले को लेकर डीसीपी ईस्ट अभिषेक धनिया ने बताया कि करीब शाम 5 बजे यशवीर नाम का 26 वर्षीय युवक लक्ष्मी नगर थाने पहुंचा और उसने कबूल किया कि उसने अपने तीन परिजनों की हत्या कर दी है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के अंदर तीन शव बरामद किए गए।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और मानसिक रूप से भी परेशान था। डीसीपी के अनुसार आरोपी ने दोपहर करीब 2 बजे पहले अपने परिवार के सदस्यों को ज़हरीला पदार्थ दिया और बाद में उनका गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस आरोपी के मानसिक हालात, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए गहराई से पूछताछ कर रही है। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे इलाके में शोक और भय का माहौल है। पड़ोसी और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं और किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक बेटा इस हद तक गिर सकता है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें