Shyam Lal College FOB lift: श्याम लाल कॉलेज फुट ओवर ब्रिज में लगेगी लिफ्ट, रोहतास नगर में विकास कार्यों को लेकर सख्त हुए मंत्री कपिल मिश्रा

Shyam Lal College FOB lift: श्याम लाल कॉलेज फुट ओवर ब्रिज में लगेगी लिफ्ट, रोहतास नगर में विकास कार्यों को लेकर सख्त हुए मंत्री कपिल मिश्रा

नई दिल्ली, 23 दिसंबर। राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी तथा कानून, श्रम एवं विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने मंगलवार को रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, यातायात सुधार और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में स्थानीय विधायक जितेंद्र महाजन, निगम पार्षद चंदर प्रकाश और रितेश सूजी के साथ विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान शाहदरा भूमिगत जलाशय केंद्र और अशोक नगर अंडरपास के निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। इसके साथ ही लोनी रोड के चौड़ीकरण, विश्वकर्मा सेतु के नीचे सौंदर्यीकरण और रोहतास नगर विधानसभा में जेडआरओ कार्यालय को पुनः खोलने जैसे अहम मुद्दों पर भी विस्तार से विचार किया गया।

बैठक में नत्थू कॉलोनी फ्लाईओवर और श्याम लाल कॉलेज के सामने स्थित फुट ओवर ब्रिज में लिफ्ट लगाने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। इससे बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और महिलाओं को सड़क पार करने में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना है।

कपिल मिश्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई के लिए अधिकारी तैयार रहें। मंत्री ने यह भी कहा कि अगले महीने फिर से रोहतास नगर विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी, ताकि योजनाओं की वास्तविक प्रगति का आकलन किया जा सके।

इस बैठक में दिल्ली जल बोर्ड, लोक निर्माण विभाग, बीएसईएस यमुना, समाज कल्याण विभाग और दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा और लंबे समय से लंबित परियोजनाएं तेजी से पूरी की जाएंगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img