Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Authority Action: शफीपुर के डूब क्षेत्र में 8 हजार वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्त, नोएडा प्राधिकरण का बड़ा अभियानHaryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलDelhi Traffic Jam: त्योहारी खरीदारी से साउथ एक्स पर भीषण जाम, विकास मार्ग पर मार्च के लिए डायवर्जन एडवाइजरीParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड पर पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी में सहमति, मुआवजे व नौकरी का प्रस्तावSharad Pawar Health Update: शरद पवार को जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, प्रधानमंत्री ने फोन पर हाल जाना

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में यातायात माह के दौरान पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया, 7,693 वाहनों का चालान किया

Hapur News : हापुड़ में यातायात माह के दौरान पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया और सख्त कार्रवाई की। इस दौरान 7,693 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 98 हजार से अधिक लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। जिससे सड़क सुरक्षा को मजबूती मिली।

यातायात माह के तहत जनपद के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में लगभग 6,000 से 7,000 छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेटों और शिक्षकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस क्रम में नुक्कड़ नाटक, निबंध, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

यातायात पुलिस ने 120 से 130 स्थानों पर एक लाख से अधिक लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। इसके अतिरिक्त 18 हजार पम्पलेट वितरित कर आमजन से सुरक्षित ड्राइविंग की अपील की गई। 3 हजार ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को भी विशेष प्रशिक्षण देकर यातायात नियमों के बारे में बताया गया।

कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान पुलिस ने लगभग 50,000 श्रद्धालुओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। 2 हजार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए और 7 हजार चालकों को दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रेरित किया गया। विभिन्न ट्रांसपोर्ट यूनियनों, टैक्सी एवं बस संचालकों के बीच गोष्ठियां आयोजित कर नेत्र जांच शिविर भी लगाए गए।

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि कार्रवाई के तहत पुलिस ने विभिन्न उल्लंघनों के लिए चालान किए। इनमें बिना हेलमेट के 1,982, बिना सीटबेल्ट के 483, मोबाइल इस्तेमाल करते हुए 87, तीन सवारी के लिए 405, मादक द्रव्य सेवन के लिए 19, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के लिए 379, स्टंट व तेज गति के लिए 80, बिना लाइसेंस के 874, नाबालिग चालक के लिए 46, काली फिल्म के लिए 470, मॉडिफाइड साइलेंसर/हॉर्न के लिए 25, बिना बीमा के 858, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के 732, नो पार्किंग के लिए 893 और अन्य 419 चालान शामिल हैं।

कुल मिलाकर, यातायात पुलिस ने 7,693 चालान जारी किए, 84 वाहनों को सीज किया और 1,22,500 रुपये का शमन शुल्क वसूला। पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसलिए, पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग करें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें