Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Haryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलNoida Floodplain Demolition: शफीपुर के डूब क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई, 8000 वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्तPNB Fixed Deposit Fraud: पीएनबी की 49 एफडी से 10.24 करोड़ रुपये निकालने का आरोप, महिला बैंककर्मी की भूमिका की जांचDiwali Bonus Protest: ग्रेटर नोएडा में दिवाली बोनस की मांग पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद काम पर लौटेGaur Chowk Underpass Trial: गौर चौक अंडरपास का 5 नवंबर से तीन दिन ट्रायल, यातायात और सुरक्षा इंतजामों की होगी जांच

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में प्लाईवुड फैक्टरी में मजदूर की संदिग्ध मौत

Hapur News : हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के जरौठी रोड स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में शुक्रवार की शाम राजेंद्र कश्यप (40) निवासी गांव उपैड़ा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा निवासी राजेंद्र कश्यप पिछले कुछ महीनों से थाना देहात क्षेत्र के जरौठी रोड स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम कर रहे थे। राजेंद्र अधिकतर फैक्टरी में ही रहते थे और सप्ताह में कभी-कभी घर जाते थे। शुक्रवार की शाम फैक्टरी में राजेंद्र कश्यप की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

राजेंद्र की मौत की सूचना पर थाना देहात पुलिस भी फैक्टरी पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि फैक्टरी का एक कर्मचारी बाइक पर सवार होकर उनके घर पहुंचा और राजेंद्र की मौत की खबर उनके परिजनों को देकर लौट गया। राजेंद्र का शव सरकारी अस्पताल में रखा हुआ था। परिजनों समेत काफी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पर मौजूद थे।

राजेंद्र अपने पीछे अपनी पत्नी बबीता, दो पुत्रियां शिखा व गौरी और दो पुत्र तरुण व दिपांशु को छोड़ गए हैं। राजेंद्र पांच भाई व चार बहनों में दूसरे नंबर के थे। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें