Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Authority Action: शफीपुर के डूब क्षेत्र में 8 हजार वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्त, नोएडा प्राधिकरण का बड़ा अभियानHaryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलDelhi Traffic Jam: त्योहारी खरीदारी से साउथ एक्स पर भीषण जाम, विकास मार्ग पर मार्च के लिए डायवर्जन एडवाइजरीParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड पर पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी में सहमति, मुआवजे व नौकरी का प्रस्तावSharad Pawar Health Update: शरद पवार को जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, प्रधानमंत्री ने फोन पर हाल जाना

Punjab : विरोधी भी कर रहे मान साहब के काम की तारीफ़, श्री आनंदपुर साहिब में 350वें शहीदी समागम के इंतज़ामों ने जीता संगत का दिल

Chandigarh News : श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब में पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा किए गए विश्व स्तरीय प्रबंधों ने सुशासन की एक नई मिसाल कायम की है। इन इंतज़ामों की तारीफ़ सिर्फ श्रद्धालुओं ने ही नहीं की, बल्कि राजनीतिक विरोधी भी मुख्यमंत्री मान की नेक नीयत और जनसेवा की प्रशंसा करने को मजबूर हो गए हैं।

अक्सर राजनीतिक मंचों पर आलोचनाएँ देखने को मिलती हैं, लेकिन शहीदी समागम के दौरान मान सरकार के इंतज़ामों की गुणवत्ता ने सभी को अचंभित कर दिया। इस आयोजन की सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण यह रहा कि एक कट्टर कांग्रेस समर्थक ने भी स्वयं मुख्यमंत्री भगवंत मान के सामने रुककर कहा, “हम कांग्रेसी हैं, पर आपकी तारीफ़ करते हैं। मान सरकार द्वारा किए गए शहीदी समागम के प्रबंध ने संगत का दिल जीत लिया है।”

यह प्रतिक्रिया दर्शाती है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में किया गया काम ऐसा है कि यह राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सच्ची जनसेवा का प्रमाण बन गया है। सरकार के इस कदम से यह सिद्ध हुआ है कि ‘काम ऐसा करो कि विरोधी भी तारीफ़ करने को मजबूर हो जाए।’

श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्होंने पहले कभी ऐसे इंतज़ाम नहीं देखे। एक श्रद्धालु ने सीधे मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा, “मैं कई सालों से यहां आ रहा हूं और कभी इतने शानदार इंतज़ाम नहीं देखे। यहाँ हर तरह की सुविधा है, रात रुकने की भी व्यवस्था है। धन्यवाद!”

मान सरकार ने ‘संगत से ऊपर कुछ नहीं’ के भाव को चरितार्थ करते हुए श्रद्धालुओं के लिए व्यापक और उच्च कोटि की सुविधाएँ प्रदान कीं, मान सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए दस हज़ार से अधिक लोगों की क्षमता वाली तीन विशाल टेंट सिटी स्थापित की गईं, जिनमें रहने की उत्तम व्यवस्था थी। साथ ही, 24 घंटे लंगर और उच्च कोटि की स्वच्छता सुनिश्चित की गई।

इसके अतिरिक्त, दूर-दराज से आई संगत के लिए मुफ्त बसें और समागम स्थल पर मुफ्त ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए 19 ‘आम आदमी क्लीनिक’ सहित 24 घंटे मुफ्त आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं। मुफ्त आँखों की जाँच के लिए ‘निगाह लंगर’ भी लगाया गया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम सुनिश्चित किए गए, जिसके लिए 8,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती और हाई-टेक कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी गई। इतिहास और विरासत की जानकारी देने के लिए शानदार ड्रोन शोQR कोड के साथ प्रदर्शनियां लगाई गईं, जिससे नई पीढ़ी को सिख इतिहास से जुड़ने का मौका मिला।

ये विश्व स्तरीय प्रबंध सिर्फ़ सेवा नहीं थे, बल्कि यह दिखाने का प्रयास था कि गुरु साहिब के सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कला, संगीत और सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियों ने भी इन प्रबंधों की सराहना की।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह सिद्ध कर दिया कि नेक नीयत से जनहित और सेवा को समर्पित होकर किया गया काम हमेशा प्रशंसा पाता है, और जब सरकार गुरु साहिब का ओट-आसरा लेकर सेवा करती है, तो वह हर श्रद्धालु की यादों में एक ना-भूलने वाला अनुभव बन जाता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें