राज्यउत्तर प्रदेश

 Noida: पर्यावरण प्रेमी विक्रांत तोंगड़ की दो साल की लड़ाई सफल, NGT ने दिया 1000 पौधे लगाने का आदेश

 Noida: पर्यावरण प्रेमी विक्रांत तोंगड़ की दो साल की लड़ाई सफल, NGT ने दिया 1000 पौधे लगाने का आदेश

नोएडा। पर्यावरण संरक्षण के लिए संघर्ष करने वाले विक्रांत तोंगड़ की लंबी कानूनी लड़ाई आखिरकार रंग लाई है। सूरजपुर स्थित डीसीएम डेबू कंपनी परिसर में लगभग दो वर्ष पूर्व अवैध रूप से करीब 1000 पेड़ों की कटाई की गई थी, जिसकी शिकायत पर्यावरण प्रेमी विक्रांत तोंगड़ द्वारा की गई थी। इस मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में लगातार सुनवाई चलती रही, और अब NGT ने महत्वपूर्ण फैसला देते हुए आदेश दिया है कि कंपनी परिसर और आसपास के क्षेत्र में काटे गए पेड़ों की संख्या के बराबर 1000 पौधे लगाए जाएं और उनके संरक्षण व विकास की पूर्ण जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए।

NGT ने UPSIDA को भी निर्देश दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए कंपनी क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिकोण से उचित फेंसिंग और मजबूत गेट तीन माह के भीतर स्थापित किए जाएं। जाँच में यह तथ्य सामने आया कि पेड़ शकुंतलम बिल्डर के निर्देश पर कुछ ठेकेदारों द्वारा बिना वन विभाग की अनुमति (NOC) के अवैध रूप से काटे गए थे। इसी आधार पर शकुंतलम बिल्डर के निदेशकों, संबंधित पदाधिकारियों और पेड़ कटान में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ अलग FIR दर्ज की गई थी, जिसकी कार्रवाई वर्तमान में जारी है।

उल्लेखनीय है कि पेड़ कटने के बाद पुलिस और वन विभाग ने डीसीएम परिसर के मुख्य गेट को सील कर दिया था, लेकिन कुछ समय बाद पूरा गेट ही चोरी हो गया। गेट चोरी की घटना पर भी अलग से मामला दर्ज किया गया है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पर्यावरण कार्यकर्ता विक्रांत तोंगड़ का कहना है कि यह फैसला न केवल पर्यावरण संरक्षण की जीत है, बल्कि उन सभी प्रयासों की भी मान्यता है, जो जनहित में किए गए।

NGT के इस आदेश के बाद क्षेत्र के स्थानीय निवासियों और पर्यावरण प्रेमियों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि यह कदम हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और भविष्य में अवैध कटाई पर नियंत्रण के लिए एक महत्वपूर्ण उदाहरण साबित होगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button