Greater Noida: रबूपुरा में संदिग्ध बुखार का कहर, एक महीने में 4 मौतें—स्वास्थ्य विभाग से तत्काल जांच की मांग

Greater Noida: रबूपुरा में संदिग्ध बुखार का कहर, एक महीने में 4 मौतें—स्वास्थ्य विभाग से तत्काल जांच की मांग
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे में संदिग्ध बुखार तेजी से फैल रहा है और पिछले एक महीने में चार लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को भी इसी बुखार से एक महिला की मौत होने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को तुरंत व्यवस्था मजबूत करने और बीमारी की जांच के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है।
कस्बे के लक्ष्मीबाई नगर निवासी 41 वर्षीय कल्पना पत्नी कालू को चार दिन पहले तेज बुखार आया था। बीमारी बढ़ने पर उन्हें पहले बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि कल्पना को लगातार बुखार था, इलाज के दौरान उनका शुगर लेवल अचानक बढ़ गया और ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया, जिससे स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।
जेवर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर शफे जेया ने बताया कि महिला की मौत एक संक्रामक परजीवी रोग के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि कई बार लंबे समय तक बुखार रहने से यह संक्रमण शरीर में गहराता जाता है और मरीज की जान के लिए खतरा बन जाता है।
लगातार हो रही मौतों से रबूपुरा के लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से अपील की है कि तेजी से फैल रही इस बीमारी की रोकथाम के लिए जांच शिविर लगाए जाएं और कारणों का पता लगाकर उपचार की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि और जानें न जाएं।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ





