Noida: नोएडा में 27 नवंबर को आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, मेदांता अस्पताल और भंगेल एलिवेटेड रोड का संभावित उद्घाटन करेंगे। 

Noida: नोएडा में 27 नवंबर को आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, मेदांता अस्पताल और भंगेल एलिवेटेड रोड का संभावित उद्घाटन करेंगे। 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को नोएडा का दौरा करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री सेक्टर 50 में नवनिर्मित मेदांता अस्पताल का शुभारंभ करेंगे।
सीएम के आगमन को देखते हुए पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने अस्पताल में पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस आयुक्त और डीएम ने अस्पताल परिसर में बनाए गए हेलीपैड का भी मुआयना किया, जहां से मुख्यमंत्री सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
जिला प्रशासन के अनुसार मेदांता अस्पताल का उद्घाटन 27 नवंबर को दोपहर एक बजे किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा अस्पताल प्रबंधन और प्रशासनिक टीम के बीच समन्वय के बाद अंतिम रूप ली जा रही है।
इसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गाजियाबाद और मेरठ में भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। सुबह के समय वे गाजियाबाद में मेरठ रोड स्थित जैन समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे एक प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे नोएडा पहुंचेंगे।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के नोएडा दौरे के दौरान भंगेल एलिवेटेड रोड और नोएडा जंगल ट्रेल का भी शुभारंभ हो सकता है, हालांकि इन कार्यक्रमों की आधिकारिक पुष्टि प्रशासन द्वारा अभी नहीं की गई है। प्रशासनिक अधिकारी पूरे प्रोग्राम को लेकर सतर्क हैं और हाई-लेवल सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img