Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Haryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलNoida Floodplain Demolition: शफीपुर के डूब क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई, 8000 वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्तPNB Fixed Deposit Fraud: पीएनबी की 49 एफडी से 10.24 करोड़ रुपये निकालने का आरोप, महिला बैंककर्मी की भूमिका की जांचDiwali Bonus Protest: ग्रेटर नोएडा में दिवाली बोनस की मांग पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद काम पर लौटेGaur Chowk Underpass Trial: गौर चौक अंडरपास का 5 नवंबर से तीन दिन ट्रायल, यातायात और सुरक्षा इंतजामों की होगी जांच

उत्तर प्रदेश : बांके बिहारी मंदिर में भारी भीड़ से बिगड़े हालात: तीन महिलाएं बेहोश, श्रद्धालु परेशान

Mathura News : मथुरा में वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई। भीड़ के भारी दबाव और धक्का-मुक्की के चलते तीन महिला श्रद्धालु बेहोश हो गईं, जिससे अन्य दर्शनार्थियों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई श्रद्धालु बिना दर्शन किए ही वापस लौटने को मजबूर हो गए।

भीड़ के कारण तीन महिलाएं हुईं अचेत भीड़ के दबाव से रविवार सुबह तीन बुजुर्ग महिलाओं की तबीयत खराब हो गई। हरियाणा के रेवाड़ी से पूनम देवी (56) सुबह करीब 10:30 बजे गली नंबर 1 की लाइन में लगी थीं, तभी भीड़ के दबाव से अचानक बेहोश हो गईं। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि उन्हें सहायता पहुंचाना मुश्किल हो गया। सुरक्षा कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें दोपहर 12:00 बजे अस्पताल पहुंचाया।

दिल्ली की पूनम सिटी (75) करीब 11:00 बजे रक्तचाप (बीपी) कम होने के कारण अचेत हो गईं। उनके परिजनों ने उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाकर इलाज कराया। नोएडा की ऋतु (62) भीड़ के अत्यधिक दबाव के कारण इनकी भी तबीयत खराब हो गई। अस्पताल में कराया गया उपचार सीएमएस (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक) डॉक्टर वंदना अग्रवाल ने बताया कि तीनों महिला श्रद्धालुओं को हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप), कमजोरी और अत्यधिक भीड़ से उत्पन्न तनाव के कारण यह समस्या हुई थी।

उन्होंने पुष्टि की कि सभी का समुचित उपचार कर दिया गया है और उनकी हालत स्थिर होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। इस घटना ने मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस के सामने भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें