Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीHapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में अधिवक्ता के घर में चोरी, लाखों रुपये का सामान चोरी

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामनगर निवासी एक अधिवक्ता के घर को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोरों ने मकान से लाखों रुपये के सामान को समेट लिया और फरार हो गए। वारदात के दौरान पीड़ित अधिवक्ता अपने परिवार संग चैन की नींद सो रहे थे। चोरों ने उनके कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी थी।

चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य को एकत्रित किया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव श्यामनगर में राजेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ निवास करते हैं। शुक्रवार रात वह अपने परिवार के संग कमरे में सो रहे थे। रात के किसी पहर चोर उनके मकान में दाखिल हो गए। चोरों ने अधिवक्ता के कमरे का बाहर से कुंडी लगा दी और बड़ी ही आराम से घर के दूसरे कमरे में रखे हजारों रुपये की नगदी, सोने-चांदी के आभूषणों सहित करीब छह लाख रुपये का माल समेट लिया।

रात के समय घर में आहट होने पर अधिवक्ता की आंख खुल गई। जिसके बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह बंद था। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो चोर मौके से फरार हो गए थे। किसी प्रकार उन्होंने दरवाजा खोला और देखा कि सामान तितर-बितर था। घर में चोरी की सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करने का काम शुरू कर दिया। पीड़ित अधिवक्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मुकदमा पंजीकृत कराकर चोरी की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। क्षेत्र में रात्रि गश्त भी बढ़ाई जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें