Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : मथुरा में भू-माफियाओं के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन, गोवर्धन तहसील पर सुनवाई न होने का आरोप

Mathura News : मथुरा में भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के नेतृत्व में किसानों ने मथुरा के जिलाधिकारी और गोवर्धन के उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें भू-माफियाओं द्वारा फर्जीवाड़ा कर किसान की जमीन का बैनामा कराए जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने गोवर्धन तहसील के अधिकारियों पर पीड़ित किसान की सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया है।

शिकायतकर्ता किसान निहाल सिंह पुत्र बाबू निवासी जाट मोहल्ला अड़ीग ने बताया कि 29 जुलाई, 2025 को वह राजकुमार पुत्र रतन सिंह को अपनी जमीन बेचने रजिस्ट्री कार्यालय गए थे। बैनामा की डीड तैयार हुई और एवज में उन्हें ₹1.90 करोड़ के 25 चेक भी दिए गए, जिसका उल्लेख डीड पर है। किसान का आरोप है कि रजिस्ट्रार कार्यालय में अत्यधिक भीड़ का फायदा उठाकर, भू-माफिया रमन सिंह पुत्र पूरन सिंह और जीतेन्द्र कुंतल पुत्र भगवान सिंह ने उनसे फर्जी डीड तैयार कराकर खसरा संख्या 563/2 और 564 स्थित मौजा अड़ीग की जमीन का संपूर्ण भाग बिना किसी प्रतिफल (पैसा दिए) अपने नाम करा लिया। किसान ने कहा कि वह इन लोगों को जानता तक नहीं है और न ही उनसे कोई सौदा हुआ था।

यूनियन ने अधिकारियों से आग्रह किया है कि जब तक उपजिलाधिकारी गोवर्धन की जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक दाखिल खारिज के प्रार्थना पत्र को निरस्त किया जाए। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित किसान को न्याय नहीं मिला, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें