Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मिला विशाल ड्रोन, इलाके में मचा हड़कंप

Hapur News : जिले में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बाड़ली के किठौर रोड स्थित खेत में एक विशाल संदिग्ध ड्रोन मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ड्रोन इतना बड़ा था कि ग्रामीणों ने पहले ही पल में उसे देखकर घबराहट में आसपास के लोगों को बुला लिया। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सुबह बाड़ली गांव के किसान अजहर जब अपने खेत पहुंचे तो दूर से किसी चमकती वस्तु पर नजर पड़ी। नजदीक जाकर देखा तो वह कोई साधारण चीज नहीं बल्कि एक बड़ा हाई-टेक ड्रोन था। ड्रोन के ब्लेड और सेंसर देखकर ग्रामीणों को शक हुआ कि यह किसी खुफिया या सैन्य मिशन का हिस्सा हो सकता है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है, और इसके स्रोत और उद्देश्य की जानकारी के लिए तकनीकी जांच जारी है। एसपी हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जिलेभर में अलर्ट जारी कर दिया है, और सभी थाना क्षेत्रों में हवाई निगरानी और रात्री गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कोई इसे विदेशी जासूसी ड्रोन बता रहा है तो कोई इसे किसी बड़े प्रयोग का हिस्सा मान रहा है। फिलहाल, ड्रोन को पुलिस ने सील कर जांच के लिए भेज दिया है, और सुरक्षा एजेंसियां इसके तकनीकी पहलुओं का विश्लेषण कर रही हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें